मेरठ में पकड़ा गया ‘फर्जी IAS’!

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीब मामला सामने आया है।

यहां राहुल कौशिक नाम का व्यक्ति खुद को IAS अधिकारी बताकर मोहल्ले में रौब झाड़ रहा था।
उसने अपने घर पर “Rahul Kaushik, IAS (A), Deputy Secretary, Govt. of India” की नेम प्लेट तक लगा रखी थी।

बताया जा रहा है कि वह अक्सर शराब पीकर मोहल्ले वालों को गालियां देता था, लेकिन लोग उसकी नेम प्लेट देखकर डर जाते थे और उससे उलझने की हिम्मत नहीं करते थे।

मामला तब पलटा जब उसी मोहल्ले में एक दरोगा जी किराए पर रहने आए।
एक दिन राहुल कौशिक उनसे भी भिड़ गया।

दरोगा को उसके व्यवहार पर शक हुआ और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

थोड़ी सख्ती होते ही सारा सच बाहर आ गया।

उसने कबूल किया कि वह कोई IAS अधिकारी नहीं है।
दिल्ली में एक रिटायर्ड IAS के घर पर कुत्ते नहलाने का काम करता था।
और मोहल्ले में रौब जमाने के लिए फर्जी नेम प्लेट लगाई थी।

फिलहाल मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं उसने इस नाम का इस्तेमाल कर और कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं किया।

Share:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *