सैन डिएगो में अमेरिकी इमिग्रेशन द्वारा जसकरण सिंह गिरफ्तार
सैन डिएगो/एजेंसियां/अमेरिका की इमिग्रेशन अथॉरिटीज़ ने सैन डिएगो में भारतीय नागरिक जसकरण सिंह को उसकी “आपराधिक पृष्ठभूमि” के कारण गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार उसके खिलाफ हिट-एंड-रन (टक्कर मारकर भाग जाने) का मामला दर्ज है।
सैन डिएगो के एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस (ERO) कार्यालय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करके गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पोस्ट में लिखा गया, “ICE सैन डिएगो ने भारत के आपराधिक विदेशी जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ देश से बाहर निकालने का अंतिम आदेश जारी है। सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि में हिट-एंड-रन का मामला शामिल है। उसे हटाने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई पूरी होने तक ICE की हिरासत में रखा जाएगा।”
यह घटना उस समय सामने आई है जब एक दिन पहले ही एक अन्य भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को भी सैन डिएगो में उसकी “आपराधिक पृष्ठभूमि” के कारण गिरफ्तार किया गया था। ERO कार्यालय के अनुसार उसके खिलाफ आतंक फैलाने की नीयत से अपराध की धमकी देना, घातक हथियार से हमला करना और नशे की हालत में गाड़ी चलाने (DUI) के आरोप हैं।
अधिकारियों ने कहा कि सिंह को हटाने (डिपोर्टेशन) से संबंधित प्रक्रिया जारी रहने तक ICE की हिरासत में रखा जाएगा। यह प्रक्रिया तय करती है कि किसी गैर-नागरिक को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा या नहीं।

Share:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *