बरैंप्टन — बरैंप्टन से संबंधित ट्रक ड्राइवर चरणप्रीत सिंह को Blue Water Bridge के माध्यम से कनाडा में 7.5 मिलियन डॉलर मूल्य के नशीले पदार्थों की तस्करी करने का दोषी पाया गया है। चरणप्रीत सिंह ने खुद को बेगुनाह बताया था, लेकिन सबूतों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी करार दिया।
Canada Border Services Agency (CBSA) के अधिकारियों को 8 अप्रैल 2022 को सार्निया क्षेत्र के पुल पर एक ट्रक के सूटकेसों और डिब्बों में 55 किलोग्राम कोकीन और 5 किलोग्राम हेरोइन मिली थी। उसी समय 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था