अमेरिका के न्यु जर्सी में दो भारतीय नागरिकों के खिलाफ उस समय मामला दर्ज किया गया जब अधिकारियों ने नीदरलैंड से भेजे गए करीब 19 किलोग्राम मादक पदार्थों की खेप जब्त की, जिसमें मॉर्फीन पाई गई। यह खेप बर्गन काउंटी के एक निजी घर में भेजी गई थी।
24 वर्षीय करणजीत सिंह और 25 वर्षीय जग रूप सिंह पर खतरनाक मादक पदार्थ को वितरण के इरादे से कब्जे में रखने के आरोप लगाए गए हैं। बर्गन काउंटी के अभियोजक मार्क मुसैला ने यह जानकारी दी।
U.S. Immigration and Customs Enforcement (ICE) ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ डिटेनर जारी किए हैं, जिसका अर्थ है कि गंभीर अपराध और अमेरिकी नागरिक न होने के कारण उन्हें देश से निर्वासित किया जा सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, Homeland Security Investigations और U.S. Customs and Border Protection ने जनवरी में इस खेप को रोक लिया था। यह खेप न्यू जर्सी के डमोंट स्थित एक आवासीय मकान में पहुंचने वाली थी।
जांच के दौरान पुष्टि हुई कि जब्त मादक पदार्थों में मॉर्फीन मौजूद थी, जो अमेरिका में नियंत्रित खतरनाक मादक पदार्थ है।
30 जनवरी को अदालत की अनुमति से जासूसों ने उस घर की तलाशी ली, जहां दोनों आरोपी रहते थे। अधिकारियों ने खसखस सहित अन्य सामान भी बरामद किया।
- 18 February, 2026
Share: